महिलाओं को लेकर तालिबान के ये अनोखे कानून कर देंगे हैरान, नहीं कर सकती रेडियो या टेलीविजन में काम

By: Ankur Tue, 17 Aug 2021 5:09:59

महिलाओं को लेकर तालिबान के ये अनोखे कानून कर देंगे हैरान, नहीं कर सकती रेडियो या टेलीविजन में काम

अफगानिस्तान पर पूरी तरह से तालिबान कब्ज़ा कर चुका हैं और सभी लोग यहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की जुगाड़ में लगे हुए हैं। देखा जा रहा हैं कि ब्यूटी पार्लर के बाहर लगी महिलाओं की तस्वीर पर भी पेंट कर दिया गया हैं। तालिबान को महिलाओं के प्रति असहज माना जाता रहा हैं जिनके क्रूर कानून हमेशा से ही महिलाओं के लिए दमनकारी साबित हुए हैं। आज इस कड़ी में हम आपको तालिबान के महिलाओं के लिए बने तालिबानी नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

- तालिबान के नियमों के अनुसार, महिलाएं अकेले घर से बाहर नहीं निकल सकतीं। उनके साथ कोई ना कोई पुरुष साथी जरूर होना चाहिए। वहीँ पुरुष का महिला से खून का संबंध होना चाहिए, यानी वो उसका पति, पिता, भाई या बेटा हो। यहाँ महिलाएं किसी गैर पुरुष के साथ नहीं घूम सकतीं।

- महिलाओं के लिए बुर्का पहनना अनिवार्य है और उसमे शरीर का कोई भी अंग दिखाई नहीं देना चाहिए। इसके अलावा महिलाएं हाई हील्स भी नहीं पहन सकतीं। क्योंकि हील्स पहनने के बाद अगर वो चलेंगी तो उनके कदमों की आवाज आएंगी। जी दरअसल तालिबान यह मानता है कि महिलाओं के कदमों की आवाज ठीक नहीं होती है और इससे पुरुष उत्तेजित हो सकते हैं। इस वजह से महिलाएं पैरों में क्या पहनेंगी, इसका फैसला भी तालिबान ही करेगा।

- तालिबान के नियमों में महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर ऊंची आवाज में कुछ नहीं बोल सकतीं। जी दरअसल तालिबानी चाहते हैं कि कोई भी अनजान शख्स महिला की आवाज ना सुने।

- तालिबान के अनुसार अगर किसी घर की ग्राउंड फ्लोर या फिर फर्स्ट फ्लोर पर महिला रहती है, तो उसके घर की खिड़की पर या तो पेंट कर दिया जाता है या फिर उसपर ऐसी स्क्रीन लगाई जाती है, ताकि भीतर रहने वाली महिला को किसी भी तरह से कोई देख ना सके। यहाँ महिलाओं को आठ साल की उम्र के बाद शिक्षित होने की अनुमति नहीं होती और तब तक उन्हें केवल कुरान का अध्ययन करने की अनुमति होती है।

- तालिबानी नियमों के अनुसार, महिलाओं के वीडियो बनाने, फोटोग्राफी करने या फिर उनकी तस्वीरों को अखबार, किताबों या घरों पर नहीं लगाया जा सकता। यहाँ पुरुष अपने फोन में भी अपनी पत्नी की तस्वीर नहीं रख सकते।

- तालिबानी नियमों के अनुसार, महिलाएं रेडियो या टेलीविजन में काम नहीं कर सकतीं। इसी के साथ वह किसी सार्वजनिक सम्मेलन में नहीं जा सकतीं। इसके अलावा यहाँ महिलाएं साइकिल या मोटरसाइकिल नहीं चला सकतीं।

- तालिबान के कानून के अनुसार किसी भी स्थान पर 'विमेन' यानी महिला शब्द का इस्तेमाल नहीं हो सकता।

ये भी पढ़े :

# कचरा बीनने वाली इस महिला की अंग्रेजी सुन हर कोई हुआ हैरान, देखें वीडियो

# इस पत्नी ने अपने पति को बना डाला परमेश्वर, मंदिर बनवा करती हैं पूजा

# अजीबोगरीब तरीके से जिम करते दिखे तालिबानी, Video शेयर कर अदनान सामी ने अमेरिका पर कसा तंज, कहा - इनसे हार गए...

# एक फ्रिज की वजह से रातोंरात अमीर बना शख्स, मामला कर देगा सोचने पर मजबूर

# फैंस के लिए खुशखबरी, टीवी पर फिर दिखेंगी शिल्पा शेट्‌टी, होने जा रही है सुपर डांसर-4 में वापसी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com